अवैध अफीम खेती मामले में कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया सस्पेंड

Date:

Collector Suspends Agriculture Extension Officer in Illegal Opium Cultivation Case

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा गांव में अवैध अफीम की खेती के मामले में जिला कलेक्टर ने बड़ी कारवाई की है। जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह ने इस मामले में लापरवाही पाए जाने पर कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू को निलंबित कर दिया है।

इस कार्रवाई से पहले प्रशासन ने कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू, फसल सर्वेयर शशिकांत साहू और ग्राम समोदा की पटवारी अनिता साहू को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर जवाब मांगा था।

साजिस और गुमराह का खेल 

जांच में यह भी संकेत मिले कि शासन को गुमराह करने के लिए जानबूझकर खेत का स्थान बदला गया। इतना ही नहीं, मक्का के प्रदर्शन प्लॉट के नाम पर राज्य शासन से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि भी जारी कर दी गई थी। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि पूरे मामले में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं।

कारवाई और जांच जारी है

समोदा में अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस दोनों स्तर पर जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य क्षेत्रों में भी फसलों के रिकॉर्ड और सर्वे की जांच शुरू कर दी गई है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो सकें।

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related