चाय पर चर्चा : गृहमंत्री विजय शर्मा के दिल्ली जाने की चर्चाओं पर विराम !

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

चाय पर चर्चा : Discussions about Home Minister Vijay Sharma going to Delhi put an end to this!

रायपुर डेस्क। प्रदेश की राजनीति में इन दिनों चाय की दुकानों, चौक-चौराहों और राजनीतिक गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि डिप्टी सीएम विजय शर्मा फिलहाल राष्ट्रीय राजनीति में नहीं जाएंगे। चर्चा यह है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था, नक्सल मोर्चे और कई बड़े प्रशासनिक मुद्दों को देखते हुए संगठन और सरकार दोनों ही उन्हें अभी छत्तीसगढ़ में ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ बनाए रखना चाहते हैं।

चर्चा करने वाले लोग यह भी कह रहे हैं कि जिस प्रकार से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार अभियान चल रहे हैं और सरकार कानून व्यवस्था को लेकर सख्त नजर आ रही है, ऐसे समय में अनुभवी नेतृत्व को प्रदेश में ही रखना जरूरी माना जा रहा है। यही कारण बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय संगठन में भेजने की अटकलों के बीच अब यह चर्चा तेज हो गई है कि उन्हें प्रदेश स्तर पर और भी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

राजनीतिक जानकारों के बीच यह भी चर्चा है कि सरकार आने वाले समय में संगठन और प्रशासन दोनों में संतुलन बनाकर चलना चाहती है। इसलिए ऐसे नेताओं को, जिनकी पकड़ संगठन और प्रशासन दोनों पर मानी जाती है, प्रदेश में ही सक्रिय रखा जा सकता है।

हालांकि आधिकारिक रूप से अभी किसी प्रकार की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन चाय पर चर्चा में लोग अपने-अपने राजनीतिक गणित और अनुभव के आधार पर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related