SANJEEV ARORA ARREST : AAP minister arrested!
रायपुर डेस्क। पंजाब की राजनीति में शनिवार को बड़ा धमाका हो गया. आम आदमी पार्टी सरकार को बड़ा झटका देते हुए ED ने कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया. 100 करोड़ से ज्यादा के कथित फर्जी GST बिल और मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुबह से चली रेड करीब 7 घंटे तक चली, जिसके बाद चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास से अरोड़ा को हिरासत में ले लिया गया.
छापेमारी सिर्फ पंजाब तक सीमित नहीं रही, दिल्ली और गुरुग्राम तक कई ठिकानों पर ED की टीम पहुंची. गिरफ्तारी के बाद पंजाब की राजनीति गरमा गई है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र पर एजेंसियों के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप लगाकर नया सियासी हमला बोल दिया है.

