VIDEO : CSK की हार के बाद रांची लौटे MS Dhoni, एक झलक पाने को बेताब दिखे फैंस

Date:

नई दिल्‍ली। एमएस धोनी अपने गृहनगर रांची लौट आए हैं। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की टीम आईपीएल 2024 के प्‍लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई, जिसके बाद माही अपने परिवार के साथ रांची लौट आए। रांची पहुंचने के बाद एमएस धोनी का एयरपोर्ट पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में नजर आ रहा है कि एमएस धोनी फैंस के बीच से निकले और सीधे जाकर अपनी कार में बैठ गए। इस बीच माही ने किसी से बातचीत नहीं की जबकि फैंस उनके साथ एक फोटो क्लिक कराने के लिए बेताब नजर आए। एमएस धोनी अपने परिवार के साथ कार से घर के लिए रवाना हो गए।

संन्‍यास पर नहीं कोई अपडेट

इस पूरे आईपीएल में माना जा रहा था कि एमएस धोनी अपना आखिरी सीजन खेल रहे हैं। इस सीजन के बाद एमएस धोनी के संन्‍यास की घोषणा का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन अब ऐसी खबर सामने आई है कि माही के फैंस के चेहरे खिल उठेंगे। सीएसके के सीईओ ने कहा है कि एमएस धोनी ने अपने संन्‍यास पर कोई अपडेट नहीं दी है। ऐसी संभावना है कि एमएस धोनी आईपीएल 2025 में भी सीएसके की जर्सी पहने हुए नजर आएं। एमएस धोनी के खास दोस्‍त सुरेश रैना ने भी कहा कि माही अपने फैंस को खुश करने के लिए अगले सीजन में खेलेंगे। देखना दिलचस्‍प होगा कि एमएस धोनी की तरफ से आधिकारिक क्‍या बात सामने आती है। फैंस चाहते हैं कि एमएस धोनी को मैदान पर खेलते हुए देखें।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

Bhupesh Baghel AI VIDEO: कांग्रेस ने लगाया चरित्र हनन का आरोप! 

Bhupesh Baghel AI Video: Congress Alleges Character Assassination! Bhupesh Baghel...

Contract Killing : “पति की जिंदगी मात्र 29,000 रुपये!”

Contract Killing: "A Husband's Life—Just ₹29,000!" Contract Killing: छत्तीसगढ़ के...

CG WEATHER: आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी!

CG WEATHER: Warning of Rain Accompanied by Storms! CG WEATHER...

Hezbollah Attacks on Israel : इजरायली हमलों में 14 लोगों की मौत! 

Hezbollah Attacks on Israel: 14 Killed in Israeli Strikes! Hezbollah...