CG BIG BREAKING : कवर्धा में 15 लोगो की मौत, खाई में गिरी तेंदूपत्ता संग्राहकों से भरी पिकअप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BIG BREAKING: 15 people died in Kawardha, pickup full of tendu leaf collectors fell into a ditch.

कबीरधाम। कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक पिकअप के खाई में गिरने से 15 से अधिक लोगों की मौत हो गई। वही मृतकों की संख्या बढ़ सकती हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप में करीब 25 से 30 लोग सवार थे। वही, 10 लोग गंभीर रूप से घायल बताएं जा रहें हैं।

बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार होकर सभी मजदूर तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहे थे। इसी दौरान ये घटना बाहपानी ग्राम के पास हुई। पिकअप सीधे खाई में जा गिरी। स्पॉट में ही 15 लोगों की मौत हो गईं।

बता दे कि स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं थोड़े समय के बाद पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल लेकर जाया जा रहा है। अधिक घायलों को रायपुर रिफर भी किया जाएगा।

एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि यह दर्दनाक घटना को कुकदूर क्षेत्र में हुई है। घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भी मामले में संज्ञान लिया है। राहत बचाव का काम जारी हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related