Uttarakhand Road Accident: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Uttarakhand Road Accident: Vehicle Plunges into 300-Meter-Deep Gorge

Uttarakhand Road Accident : उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले  के चंबा ब्लॉक में नैल के पास चंबा-कोटी रोड पर एक गाड़ी 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस सड़क हादसे में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई।

घायलों को नजदीकी DH बौराड़ी लाया गया और उनका इलाज किया जा रहा है। बताया गया है कि सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।

घटना की सूचना मिलते ही SDRF और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

टिहरी गढ़वाल की DM निकिता खंडेलवाल, टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय और SSP स्वेता चौबे भी तुरंत मौके पर पहुंच गए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट X पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। बाबा केदार से घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related