US IRAN CONFLICT : US attacks Iran again, missile at wedding!
रायपुर। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर भड़क गया है। अमेरिकी सेना ने ईरान में कई ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है। ईरान का दावा है कि सिरिक में एक शादी समारोह के दौरान भी मिसाइल गिरी, जिसमें कई लोग मारे गए और घायल हुए।
ईरान के मुताबिक खुजस्तान में भी अमेरिकी हमले में लोगों की मौत हुई है। वहीं अमेरिका का कहना है कि उसके निशाने पर ईरान के सैन्य ठिकाने थे।
CHHATTISGARH : पूर्व पटवारी के घर ED की दबिश, परिवार की नौकरी-संपत्तियां जांच के रडार पर
जवाब में ईरान ने जॉर्डन और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। हालांकि, जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर बड़े पैमाने पर अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने के ईरानी दावे को अमेरिकी अधिकारियों ने खारिज किया है।
इस बीच रूस पर ईरान को सुपरसोनिक मिसाइल तकनीक देने की गुप्त मदद के आरोप भी सामने आए हैं। होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ता तनाव अब तेल और ग्लोबल एनर्जी सप्लाई के लिए भी चिंता बढ़ा रहा है।
