UPROAR OVER PM MODI’S STATEMNET : महिलाओं के मंगलसूत्र छीनना चाहती है कांग्रेस, PM मोदी के मुस्लिम वाले बयान पर मचा घमासान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

UPROAR OVER PM MODI’S STATEMNET: Congress wants to snatch Mangalsutra from women, ruckus created over PM Modi’s Muslim statement

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं के बयान और उनके पर पलटवार का दौर जारी है। ताजा मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजस्थान रैली के दौरान की गई टिप्पणी का है। पीएम मोदी ने ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों का जिक्र किया तो कांग्रेस और असदुद्दीन ओवैसी भड़क गए। यहां पढ़िए पूरी बयानबाजी

बांसवाड़ा रैली में पीएम मोदी का बयान –

पीएम मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में चुनावी रैली में कहा, ‘कांग्रेस का घोषणा पत्र कह रहा है कि वे माताओं बहनों के सोने का हिसाब करेंगे, उसकी जानकारी लेंगे और फिर उस संपत्ति को बांट देंगे। उनको बांटेंगे, जिनके बारे में मनमोहन सिंह की सरकार ने कहा था कि संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है।

पीएम ने आगे कहा, पहले जब उनकी सरकार थी, उन्होंने कहा था कि देश की संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। इसका मतलब ये संपत्ति इकट्ठी करके किसको बांटेंगे? जिनके ज्यादा बच्चे हैं उनको बांटेंगे। घुसपैठियों को बांटेंगे। आपकी मेहनत की कमाई का पैसा घुसपैठियों को दिया जाएगा? क्या आपको ये मंजूर है?’

भड़की कांग्रेस, राहुल गांधी ने दिया जवाब –

कांग्रेस की ओर से तमाम प्रवक्ताओं के साथ ही राहुल गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पर लिखा,पहले चरण के मतदान में निराशा हाथ लगने के बाद नरेंद्र मोदी के झूठ का स्तर इतना गिर गया है कि घबराकर वह अब जनता को मुद्दों से भटकाना चाहते हैं। कांग्रेस के घोषणा-पत्र में ऐसा कुछ नहीं है, जैसा दावा किया जा रहा है।

नरेंद्र मोदी ने आज मुसलमानों को घुसपैठिया और कई बच्चों वाले लोग कहा। 2002 से आज तक मोदी की एकमात्र गारंटी मुसलमानों को गाली देना और वोट प्राप्त करना रही है। अगर कोई देश की संपत्ति के बारे में बात कर रहा है, तो उसे पता होना चाहिए कि मोदी के शासन में भारत की संपत्ति पर पहला अधिकार उनके अमीर दोस्तों का हो गया है। आम हिंदुओं को मुसलमानों से डराया जाता है। – असदुद्दीन ओवैसी

भाजपा ने जारी किया मनमोहन सिंह का पुराना वीडियो –

इसके बाद भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पुराना वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि देश के संसाधनों पर ‘पहला हक’ अल्पसंख्यक समुदाय का है। यह वीडियो 9 दिसंबर 2006 का है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

US INDIA TARIFF : अमेरिका का भारत को बड़ा टैरिफ झटका

US INDIA TARIFF: America's big tariff blow to India नई...

SONAM WANGCHUK : वांगचुक ने तोड़ा अनशन, नड्डा-जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद बड़ा फैसला

नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिन...

PM MODI VIDEO : जंतर-मंतर आंदोलन के बीच PM मोदी का बड़ा संदेश

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के बीच...