UP POLITICS: सपा राज्यसभा उम्मीदवार ने PM मोदी की करी जमकर तारीफ! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

UP Politics: SP Rajya Sabha candidate heaps praise on PM Modi!

 

 

UP POLITICS: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने PM मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने के मौके पर उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर और एक वीडियो पोस्ट कर शुभकामनाएं दी हैं।

अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग हैरानी जता रहे हैं।धनराज नाथवानी ने X पोस्ट में लिखा, ”नेतृत्व के 25 साल। समर्पण के 25 साल। ‘सेवा के संकल्प’ के 25 साल। 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद से, नरेंद्र मोदी ने एक शानदार सफर तय किया है- गुजरात की सेवा करने से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में भारत का नेतृत्व करने तक।

बदलते समय और नई-नई चुनौतियों के बावजूद, उनका अटूट विश्वास, दृढ़ता और राष्ट्र-निर्माण के प्रति समर्पण हमेशा एक जैसा रहा है। आज, जब हम जन-सेवा के 25 साल पूरे कर रहे हैं, तो हम एक ऐसी यात्रा का जश्न मना रहे हैं जो एक स्थायी भावना से प्रेरित है- सेवा का संकल्प, राष्ट्रीय कर्तव्य और आगे बढ़ते भारत के प्रति अटूट प्रतिबद्धता। राष्ट्र की सेवा में नरेंद्र मोदी को निरंतर शक्ति और सफलता की शुभकामनाएं।”

सपा के उम्मीदवार धनराज नाथवानी द्वारा पीएम मोदी को इतना लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर बधाई देने से सियासी हलचल तेज हो गयी हैं ।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related