नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बाद उत्तर प्रदेश में अब जीका वायरस का कहर देखा जा रहा है। यूपी की कई जगहों पर जीका वायरस के मामले देखे जा रहे हैं। अब लखनऊ में भी जीका वायरस संक्रमण के दो मामले सामने आए हैं। इस बात की पुष्टि करते हुए महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, डॉ. वेद व्रत सिंह ने की है। जीका वायरस के लखनऊ में दस्तक देने के बाद से सूबे के स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप का माहौल मचा हुआ है। बता दें कि जिन दो लोगों में जीका वायरस संक्रमण पाया गया है, वह हुसैनगंज और कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी के निवासी हैं।
UP: कानपुर-कन्नौज के बाद अब लखनऊ में जीका वायरस का संकट, दो मामले आए सामने
Date:

