केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रायपुर पहुंचे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। वे राजधानी में आयोजित केंद्रीय बजट 2022 संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री शाम 5 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। देखें मंत्री सिंधिया का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री सिंधिया आज सुबह 11 बजे रायपुर विमानतल पहुंचेंगे। वे सड़क मार्ग से भाजपा प्रदेश कार्यालय सुबह 11.20 को पहुंचेंगे, दोपहर 12 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पत्रकारवार्ता को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे राजधानी के एक निजी होटल में दोपहर 2.15 बजे केंद्रीय बजट 2022 संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री सिंधिया के छत्तीसगढ़ प्रवास कार्यक्रम का प्रभारी भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी को बनाया गया हैं। केंद्रीय मंत्री शाम 5 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related