पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के दौरे पर है। इस दौरान मंगलवार को उन्होंने श्रीनगर में शहीद स्मारक जाकर पुलवामा हमले में शहीद हुए सुरक्षाबलों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि शाह तीन दिन के दौरे पर शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचे थे, लेकिन अपने दौरे को आगे बढ़ाते हुए वह सोमवार की रात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ के कैंप में रुके और जवानों तथा अधिकारियों के अनुभव और कठिनाइयों के बारे में जानकारी ली। केंद्रीय गृहमंत्री सुबह पुलवामा शहीद स्मारक पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी याद में पौधारोपण किया। शाह ने ट्वीट कर कहा, “पुलवामा के कायराना आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के बहादुर जवानों को आज पुलवामा शहीद स्मारक पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। देश की रक्षा के लिए आपका समर्पण व सर्वोच्च बलिदान आतंकवाद के समूल नाश के हमारे संकल्प को और दृढ़ करता है। वीर बलिदानियों को कोटि-कोटि वंदन। ”

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related