Trending Nowक्राइम

छह युवकों से शादी कर रकम ऐंठने वाली लुटेरी दुल्हन के दो सहयोगी गिरफ्तार

बिलासपुर। एक लुटेरी दुल्हन के दो सहयोगी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पुलिस ने पकड़ा है। बताया जा रहा है कि लुटेरी दुल्हन ने 6 लोगों से शादी कर लाखों की रकम लूट ली है। कई दूल्हों की संपत्ति भी उसने लूट ली है। लुटेरी दुल्हन के बारे में बताया जा रहा है कि वह खुद ऐसे ही ऐ मामले में राजस्थान कोटा में बंद है। सरकंडा पुलिस अब उसके विधिवत प्रोडक्शन वारंट लेकर कार्रवाई करने की तैयारी में है। लुटेरी दुल्हन गैंग के दो सहयोगियों को सरकंडा पुलिस ने नीमच मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है।

advt_001_feb2025
advt1_jan2025
advt_002_feb2025
Share This: