CG CONGRESS POLITICS : Singhdev’s counterattack on factionalism!
दुर्ग। कांग्रेस के 3 दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत होते ही पार्टी की अंदरूनी राजनीति चर्चा में आ गई। भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव के बीच गुटबाजी के सवाल पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने इसे सिरे से खारिज कर दिया।
सिंहदेव ने कहा कि परिवार में भी दो लोगों की राय अलग हो सकती है, इसे गुटबाजी नहीं कहा जा सकता। उन्होंने भूपेश बघेल को वरिष्ठ और देवेंद्र यादव को युवा नेता बताते हुए कहा कि दोनों पड़ोसी विधायक हैं।
MEENAL CHOUBEY VIDEO CASE : महापौर वीडियो केस में एंकर हिरासत में!
जब सिंहदेव से पूछा गया कि उनका समर्थन किसके साथ है, तो उन्होंने साफ कहा मेरा समर्थन कांग्रेस को है।
गुटबाजी के सवाल पर सिंहदेव ने BJP पर भी पलटवार किया। उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के मुख्यमंत्री को लिखे जा रहे पत्रों का जिक्र करते हुए कहा कि BJP को पहले इसका जवाब देना चाहिए कि आखिर उन्हें बार-बार पत्र लिखकर अपनी बात सार्वजनिक क्यों करनी पड़ रही है।
वहीं, दुर्ग में 5 से 7 सितंबर तक चल रहे प्रशिक्षण शिविर में ब्लॉक अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स को बूथ मैनेजमेंट, संगठन संचालन, सोशल मीडिया और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की ट्रेनिंग दी जा रही है।
कांग्रेस राज्य के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण देने की तैयारी में है।
