US IRAN CEASEFIRE : अमेरिका-ईरान 2 हफ्ते का सीजफायर, पाकिस्तान में होगी बातचीत

Date:

US IRAN CEASEFIRE : US-Iran two-week ceasefire, talks to be held in Pakistan

रायपुर। दुनिया को राहत देने वाली बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अचानक यू-टर्न लेते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने फिलहाल सैन्य कार्रवाई रोकने का ऐलान कर दिया है।

ट्रंप के मुताबिक, दोनों देशों के बीच 2 हफ्ते का सीजफायर लागू होगा और इस दौरान बातचीत का रास्ता खोला जाएगा। खास बात ये है कि इस पूरे घटनाक्रम में पाकिस्तान भी अहम भूमिका निभा रहा है, जहां आगे की बातचीत होने वाली है।

US IRAN CEASEFIRE : अमेरिका-ईरान 2 हफ्ते का सीजफायर, पाकिस्तान में होगी बातचीत

ट्रंप ने साफ कहा कि यह युद्धविराम सशर्त है। ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलना होगा, तभी हालात सामान्य रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका अपने सैन्य लक्ष्य हासिल कर चुका है और अब बातचीत निर्णायक मोड़ पर है।

बताया जा रहा है कि ईरान की तरफ से 10 प्वाइंट का प्रस्ताव भी आया है, जिस पर सहमति बनने की बात कही जा रही है।

कल तक जहां युद्ध और बड़े हमले की आशंका थी, वहीं अब अचानक हालात बदलने से पूरी दुनिया ने राहत की सांस ली है।

HIGHCOURT : हाईकोर्ट सख्त, PWD से जवाब तलब

अब नजरें पाकिस्तान में होने वाली बातचीत पर टिकी हैं, जहां तय होगा कि यह सीजफायर स्थायी शांति में बदलता है या नहीं।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related