Chief Minister Vishnudeo Sai Meets Nitin Nabin; Discusses Organization and Development.
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक मजबूती, भविष्य की रणनीतियों और देश के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने नितिन नबीन को भाजपा के स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और सेवा-समर्पण की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है।
