CG Tourism Department: Detailed review of the progress of development works and schemes conducted during the review meeting.
CG TOURISM DEPARTMENT: आज मंत्रालय में माननीय पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल जी की अध्यक्षता में पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश में पर्यटन विकास से संबंधित योजनाओं, परियोजनाओं एवं विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन (PPT) के माध्यम से माननीय पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल जी एवं पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, पर्यटन अधोसंरचना विकास, प्रमुख पर्यटन स्थलों पर चल रहे कार्यों, पर्यटक सुविधाओं के विस्तार, विभाग की उपलब्धियों तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
प्रस्तुतीकरण के उपरांत माननीय मंत्री राजेश अग्रवाल जी ने पर्यटन विभाग द्वारा संचालित विकास कार्यों एवं परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास से जुड़े प्रत्येक कार्य में गति, गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रदेश के पर्यटन स्थलों का समग्र विकास हो सके।
उन्होंने प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थलों का प्रभावी प्रचार-प्रसार किया जाए। साथ ही पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, पर्यटन अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने तथा नए पर्यटन स्थलों के विकास के लिए योजनाबद्ध एवं समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पर्यटन परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर प्रदेश को एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं।
बैठक में पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य, अवर सचिव रुची शर्मा, उपमहाप्रबंधक पूनम शर्मा, प्रिया शर्मा, विभागाध्यक्ष, आईएचएम, रायपुर तथा पर्यटन विभाग एवं छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
