G20 MIAMI SUMMIT : ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका को G20 से किया बाहर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

G20 MIAMI SUMMIT : Trump expels South Africa from G20

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका पर बड़ा राजनीतिक वार करते हुए घोषणा की है कि वह अगले साल मियामी में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका को शामिल नहीं होने देंगे। ट्रंप ने आरोप लगाया कि दक्षिण अफ्रीका की सिरिल रामफोसा सरकार देश में गोरे लोगों और यूरोपीय मूल के सेटलर्स के खिलाफ हो रहे गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों को अनदेखा कर रही है।

ट्रंप के आरोप

ट्रंप का दावा है कि दक्षिण अफ्रीका में गोरे किसानों की हत्या की जा रही है और उनकी जमीन “बिना सोचे-समझे छीन ली जा रही है।” हालांकि दक्षिण अफ्रीका इन आरोपों को लगातार बेबुनियाद और राजनीतिक रूप से प्रेरित बताते हुए खारिज करता रहा है।

पहले भी जताया था विरोध

नवंबर में जोहांसबर्ग में हुए G20 शिखर सम्मेलन में भी अमेरिका ने हिस्सा नहीं लिया था। ट्रंप ने उस समय भी इस बहिष्कार का कारण गोरे लोगों पर अत्याचार बताया था। इतना ही नहीं सम्मेलन समाप्त होने पर दक्षिण अफ्रीका ने अमेरिकी दूतावास को G20 की होस्टिंग का प्रतीकात्मक हस्तांतरण भी नहीं किया।

मियामी G20 से बाहर रहेगा दक्षिण अफ्रीका

ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 2026 मियामी G20 शिखर सम्मेलन के लिए दक्षिण अफ्रीका को निमंत्रण नहीं भेजा जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका दक्षिण अफ्रीका को मिलने वाली सभी पेमेंट्स और सब्सिडी रोक देगा।

बढ़ सकता है कूटनीतिक तनाव

अमेरिका ने सोमवार को G20 की अध्यक्षता संभाली है, मगर परंपरागत “लकड़ी का प्रतीकात्मक हथौड़ा” भी अमेरिकी प्रतिनिधियों के अभाव में दक्षिण अफ्रीका से नहीं लिया जा सका। यह फैसला दोनों देशों के बीच पहले से मौजूद कूटनीतिक तनाव को और गहराने वाला माना जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related