Travel problems will be felt from March to May, as platform upgrades have halted train speeds.
पुरी: ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुरदा रोड मंडल के अंतर्गत पुरी रेलवे स्टेशन पर बुनियादी ढांचा विकास और प्लेटफॉर्म अपग्रेडेशन का कार्य शुरू किया जा रहा है। इस मेगा ब्लॉक के कारण मार्च, अप्रैल और मई 2026 के दौरान इस रूट पर चलने वाली कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी या उनके रूट में बदलाव किया गया
साक्षी गोपाल और बीरपुरुषोत्तमपुर स्टेशनों पर रुकेंगी ट्रेनें
निर्माण कार्य के चलते पुरी पहुंचने वाली कई प्रमुख ट्रेनों को गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दिया जाएगा। ये ट्रेनें पुरी के बजाय साक्षी गोपाल और बीरपुरुषोत्तमपुर जैसे नजदीकी स्टेशनों पर अपनी यात्रा समाप्त करेंगी और वहीं से वापस प्रारंभ होंगी।
प्रभावित होने वाली प्रमुख ट्रेनें और रूट
- पूरी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) एक्सप्रेस (12146): यह ट्रेन मार्च, अप्रैल और मई के विभिन्न तारीखों पर पुरी के बजाय साक्षी गोपाल स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करेगी।
- तिरुपति-पुरी एक्सप्रेस (17480/17479): यह ट्रेन भी साक्षी गोपाल स्टेशन पर समाप्त और वहीं से शुरू होगी।
- सियालदह-पुरी दुरंतो एक्सप्रेस (22201/22202): मार्च से मई के बीच कई तारीखों पर यह ट्रेन साक्षी गोपाल स्टेशन तक ही संचालित की जाएगी
- कामाख्या-पुरी एक्सप्रेस: यह ट्रेन बीरपुरुषोत्तमपुर और साक्षी गोपाल स्टेशनों से संचालित होगी।
- हावड़ा-पुरी एक्सप्रेस (12837/12838): यह ट्रेन 15 मार्च से 15 मई तक मालतीपटपुर स्टेशन तक ही जाएगी और वहीं से वापस लौटेगी।
पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें
- शालीमार-पुरी स्पेशल (02839/02840): मार्च से मई के बीच निर्धारित तारीखों पर रद्द रहेगी।
- भंजपुर-पुरी स्पेशल (08011/08012): यह ट्रेन भी इस अवधि के दौरान पटरी पर नहीं दिखेगी।
- खुरदा रोड-पुरी मेमू (68409/68410): 15 मार्च से 15 मई तक दैनिक रूप से रद्द रहेगी।
यात्रियों के लिए सलाह
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर ट्रेन की वर्तमान स्थिति और समय सारिणी की जांच अवश्य कर लें।
