CG NEWS : Two parties clashed, house set on fire… 4 vehicles including tractor and pickup burnt to ashes.
रायपुर। Sakti जिले के Malkharoda थाना क्षेत्र के बसंतपुर गोरखापाली गांव में गुरुवार को बड़ा बवाल हो गया। दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी और आग लगा दी।
आगजनी की इस घटना में एक ट्रैक्टर, एक पिकअप और दो मोटरसाइकिल जलकर पूरी तरह खाक हो गए। अचानक हुई इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पूरा विवाद जातिगत भावनाओं के चलते हुआ है। घटना के बाद गांव में काफी देर तक गर्मागर्मी का माहौल बना रहा।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
