महासमुंद के तेंदूकोना बरेकेल में दर्दनाक सड़क हादसा, मां-बेटे समेत 4 लोगों की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

महासमुंद। गुरुवार देर रात झलप बरेकेल के पास जबरदस्त एक्सीडेंट में एक महिला समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार चारो बागबाहरा के बसुलाडबरी निवासी हैं। चारों बाइक में सवार थे, पीछे से किसी अज्ञात वाहन ठोकर मारकर भाग निकला।

पुलिस के अनुसार, ढांक से आ रहे थे इधर तेंदूकोना होकर बसुलाडबरी जा रहे थे, बरेकेल के पास यह घटना हुई है। मृतक जामलाल पिता लक्ष्मण नागवंशी, प्रेमलाल पिता पुरूषोत्तम 18 वर्ष, हुमन पिता उमाशंकर 18 वर्ष, बुगली बाई पति पुष्षोत्तम 45 वर्ष, चारो लोगों का घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मां-बेटा और दो रिश्तेदारों की मौत हुई है.

सभी मृतकों का लाश बागबाहरा सामुदायिक केंद्र भिजवाया गया है। पुलिस जांच में जुटी है कि आखिर घटना कैसे हुए, अभी तक की स्थिति में लग रहा है कि या तो वाहन में पीछे से टकराए हैं या फिर किसी बड़ी वाहन ठोकर मारते हुए आगे निकल गया। खबर मिलने के बाद बसुलाडबरी गांव में मातम छा गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related