नगर निगम में 22 लोगो के तबादले…सूचि

Date:

भिलाई: नगर पालिक निगम भिलाई के कमिश्नर पूरी टीम को बदल रहे हैं। दो दिन पहले जारी किए गए तबादला आदेश के बाद उन्होंने 27 जनवरी को फिर से 22 अधिकारी कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किया है। उन्होंने जहां 22 कर्मचारियों का तबादला किया, वहीं 9 उप अभियंताओं को नवीन पदस्थापना भी दी है। भिलाई निगम के पीआरओ प्रवीण सार्वा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही वाहन चालकों का तबादला आदेश निकाला गया था। निगम आयुक्त द्वारा टेबल रोटेशन के तहत सभी अधिकारी कर्मचारियों को नवीन कार्य की जिम्मेदारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि तीसरी सूची और चौथी सूची में लंबे अरसे से एक ही विभाग में पदस्थ कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी हुआ है।जारी आदेश के तहत जोन क्रमांक 3 में कार्यरत उप अभियंता प्रिया करसे को जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर, रीमा जंभुलकर उप अभियंता को जोन क्रमांक 4 से जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर, श्वेता महिश्वर उप अभियंता को जोन क्रमांक 5 से जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर, शंकर सुमन मरकाम उप अभियंता को जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर से जोन क्रमांक 3 मदर टैरेसा नगर, विजेंद्र गुप्ता उप अभियंता को जोन क्रमांक 5 से जोन क्रमांक 3 मदर टैरेसा नगर, चंदन निर्मल उप अभियंता को जोन क्रमांक 2 से जोन क्रमांक 4 शिवाजी नगर, कृष्ण कुमार जंघेल उप अभियंता को जोन क्रमांक 3 से जोन क्रमांक 4 शिवाजी नगर, श्वेता वर्मा उप अभियंता को जोन क्रमांक 1 से जोन क्रमांक 5 सेक्टर 6 कार्यालय तथा नितेश मेश्राम उप अभियंता को जोन क्रमांक 4 से जोन क्रमांक 5 सेक्टर 6 कार्यालय में पदस्थ किया गया हैनिगम आयुक्त ने 22 कर्मचारियों को विभिन्न शाखा में पदस्थ किया है। ये लोग लंबे समय से एक ही विभाग में कार्यरत थे। अब यह कर्मचारी नवीन विभागों में काम करेंगे। जारी आदेश के तहत तिलक वर्मा कार्य सहायक ग्रेड 2 को प्रथम अपीलीय शाखा, देवेंद्र कुमार वर्मा स्टेनोग्राफर को अधीक्षण अभियंता कक्ष, भुनेश्वरी तिवारी स्वच्छता पर्यवेक्षक को काउंटर शाखा, दिलीप कुमार कुर्वे तकनीकी सहायक को लेखा शाखा, अशोक कश्यप तकनीकी सहायक को उपायुक्त दो कक्ष, प्रकाश गड़पायले डाटा एंट्री ऑपरेटर को डाटा सेंटर विभाग, हरीश कुमार ओझा हेल्पर/क्लीनर को राजस्व विभाग, दामोदर सिंह वर्मा कार्य सहायक ग्रेड 2 को जोन क्रमांक एक नेहरू नगर, डी रवि सहायक ग्रेड 3 को जोन क्रमांक एक नेहरू नगर, बंछोर लाल कोसरे कार्य सहायक ग्रेड 2 को भवन संधारण विभाग, श्रीकांत यादव वार्ड प्यून को राजस्व विभाग, चौधरी महानंद चौकीदार को भवन अनुज्ञा शाखा, रामप्रवेश कार्य सहायक ग्रेड 2 को अधीक्षण अभियंता कक्ष, जलजा अचारी स्वच्छता पर्यवेक्षक को जन स्वास्थ्य विभाग, नीति लता विश्वकर्मा पंप सहायक को जन सूचना विभाग, सुनीता पाहुरकर पंप सहायक को जन स्वास्थ्य विभाग, सरोज कनोजे प्रोसेस सर्वर को स्टेनो टू आयुक्त कक्ष, नसरून निशा सहायक ग्रेड 2 को काउंटर शाखा, शाहीन बेगम पंप सहायक को काउंटर शाखा, जयंत्री ठाकुर फील्ड वर्कर को काउंटर शाखा, शशीकांत तोमर पंप सहायक को काउंटर शाखा तथा लीला लहरी सहायक ग्रेड 3 इनको जनगणना विभाग में पदस्थ किया गया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related