Tomar Brothers News Update : फरार तोमर बंधुओं के खिलाफ होगी बड़ी कार्रवाई! जिला प्रशासन कुर्क कर सकती है संपत्ति

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Tomar Brothers News Update : रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां जिला प्रशासन की टीम फरार तोमर बंधुओं वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। जिला प्रशासन की टीम आज तोमर बंधुओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर सकती है।

Tomar Brothers News Update : जिला प्रशासन की तरफ से तोमर बंधुओं की करोड़ों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी की जा रही है। रायपुर जिला प्रशासन की टीम की द्वारा तोमर बंधुओं के करोड़़ों के मकान, जमीन और लग्जरी कारों को कुर्क किया जाएगा।

Tomar Brothers News Update : आपको बता दें कि, वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर के खिलाफ सूदखोरी, आर्म्स एक्ट, मारपीट के कई मामले दर्ज है। दोनों ही भाई पिछले दो महीने से फरार चल रहे हैं। वहीं अब जिला प्रशासन की टीम ने लीगल एक्शन लेने की तैयारी कर ली है। इससे पहले भी तोमर बंधुओं के खिलाफ प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की थी। प्रशासन की टीम ने रोहित और वीरेंद्र तोमर के आलिशान ऑफिस पर बुलडोजर चलाया था।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related