आज का पंचांग, 28 जुलाई 2022: हरियाली अमावस्या आज, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

Date:

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang): आज 28 जुलाई दिन गुरुवार है. आज सावन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है. आज हरियाली अमावस्या (Hariyali Amavasya) है, जिसे श्रावणी अमावस्या भी कहते हैं. हरियाली अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और पितरों की पूजा करते हैं. उनकी आत्म तृप्ति के लिए तर्पण किया जाता है. पिंडदान, श्राद्धकर्म भी कराया जाता है, ताकि पितृ दोष न लगे. यदि है भी, तो वह दूर हो जाए. पितरों को खुश रहने से घर परिवार की उन्नति होती है और वंश वृद्धि भी होती है. यदि पितर नाराज हो जाते हैं तो वे श्राप दे देते हैं. हरियाली अमावस्या के दिन पीपल, बरगद, नीम, आंवला, आम आदि के पौधे लगाने की परंपरा है. इन पौधों को लगाने से भी कई प्रकार के दोष दूर होते हैं.

आज गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की पूजा की जाती है. दोनों देवों को पीले फूल, अक्षत्, चंदन, हल्दी, धूप, दीप, पंचामृत, तुलसी के पत्ते आदि अर्पित करते हैं. इस दिन बेसन के लड्डू, गुड़ और चने की दाल का भोग लगाया जाता है. जिनकी कुंडली में बृहस्पति का दोष होता है, उन लोगों को गुरुवार के दिन हल्दी, घी, गुड़, पीले वस्त्र, पीतल के बर्तन आदि का दान किसी गरीब ब्राह्मण को करना चाहिए. ऐसा करने से ग्रह दोष दूर होता है और देव की कृपा होती है. गुरुवार के दिन केले के पौधे की पूजा करनी चाहिए क्योंकि उसमें भगवान विष्णु का वास माना जाता है. आइए पंचांग से जानें आजे का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी होगी आज ग्रहों की चाल.

28 जुलाई 2022 का पंचांग
आज की तिथि – श्रावण अमावस्या अमावस्या
आज का करण – चतुष्पाद
आज का नक्षत्र – पुनर्वसु
आज का योग – वज्र
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का वार – गुरुवार

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 06:08:00 AM
सूर्यास्त – 07:23:00 PM
चन्द्रोदय – चन्द्रोदय नहीं
चन्द्रास्त – 19:19:59
चन्द्र राशि– कर्क

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1944 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2079
काली सम्वत – 5123
दिन काल – 13:35:06
मास अमांत – आषाढ़
मास पूर्णिमांत – श्रावण
शुभ समय – 12:00:14 से 12:54:34 तक

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

AIR INDIA DELIBERATE CRASH : जानबूझकर एअर इंडिया क्रैश?

AIR INDIA DELIBERATE CRASH : Deliberate Air India crash? अहमदाबाद,...

CG HIT RUN CASE : मॉर्निंग वॉक हादसा, 2 की मौत

CG HIT RUN CASE : Morning walk accident, 2...

CG STRIKE : ट्रेड यूनियनों की हड़ताल से कितना असर ?

CG STRIKE : ट्रेड यूनियनों की हड़ताल से कितना...