Bus Accident : आंध्र प्रदेश में भीषण बस हादसा, 13 यात्रियों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया शोक और आर्थिक मदद देने का किया एलान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Bus Accident: Horrific Bus Crash in Andhra Pradesh; 13 Passengers Dead—Prime Minister Expresses Condolences and Announces Financial Assistance.

 

Bus Accident : आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले के रायवरम में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हैदराबाद से पामुरु जा रही एक प्राइवेट बस पलाला खदान के पास एक टिप्पर से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई और वह पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। इस घटना में 13 यात्री जिंदा जल गए और 12 लोगों के घायल होने की सूचना है।

 

यह घटना सुबह 6 से 6:30 बजे के बीच में हुई जब बस प्लेट खदानों के मोड़ पर पहुंची तो तेज गति से आ रहे टिप्पर ने उसे टक्कर मार दी और आग लग गई। हादसे के वक्त बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे में बस के अगले हिस्से में बैठे करीब 10 यात्रियों की जान बच गई।

 

हादसे की खबर सुनते ही मार्कापुरम विधायक कंडुला नारायण रेड्डी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्यों की निगरानी की। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन बस और टिप्पर जलकर खाक हो चुके थे।

 

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने हादसे को लेकर अधिकारियों से बात की और दुर्घटना के कारणों की व्यापक जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस भीषण बस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये व घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related