बलोदा बाजार – मुखबीर से सूचना पर ग्राम लांजा के पास तीन व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर खडे है कि सूचना पर ग्राम लांजा के पास पहुंचकर घेराबंदी कर 03 व्यक्तियों को पकडकर उनका नाम पता पूछने पर अपना-अपना नाम 1.डोमेश कुमार साहू 2. गौतम तांडी 3. जुबेर खान निवासी महासमुंद होना बताये। तीनो व्यक्ति के पीठ में अलग-अलग काला रंग का पीठ्ठू बैग रखे मिले तीनो से पृथक-पृथक पूछताछ करने पर अपने-अपने पिठ्ठू बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा होना बताये।
तीनों आरोपियों से मादक पदार्थ गांजा जैसा गंधयूक्त 07 पैकेट में कुल 7.214 किलो ग्राम गांजा किमती लगभग 39,677/-रू. को रखे मिले जो विधिवत कार्यवाही कर उक्त गांजा जप्त किया गया आरोपियों का यह कृत्य एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) का अपराध घटित करना पाये जाने से मौके पर ही आरोपि गण को मुताबिक गिरफ्तारी पत्रक के गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।
