Trending Nowशहर एवं राज्य

आज हमारे चैतन्य की शादी है…मुख्यमंत्री के परिवार में शादी की खुशियां बिखरीं

रायपुर। घर में बेटे की शादी हो और मां-बाप के संग परिवार में खुशियां न बिखरे यह कैसे संभव..। चाहे वह प्रदेश के मुख्यमंत्री के घर का ही क्यों न हों,है तो वे भी आखिर एक बेटे के पिता। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वैवाहिक रस्मों में शामिल हैं। उनके बेटे के विवाह का उत्सव चल रहा है। घर की महिला सदस्य नाच गा रही हैं आज हमारे चैतन्य की शादी है…। छत्तीसगढिय़ा मुख्यमंत्री के घर पूरे छत्तीसगढ़ी रस्मों रिवाज के साथ शादी की रस्में निभायी जा रही है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की आज शादी है। मुख्यमंत्री के परिवार में विवाह की खुशियों और उल्लास का माहौल देखते ही बन रहा हैं। परिवार के सदस्य बड़ी संख्या  में जुटे हुए हैं। बघेल ने रस्मों की कुछ तस्वीरों को खुद साझा किया है। शादी पूरे छत्तीसगढिय़ा विधि-विधान से की जा रही है। आज का डिनर भी प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों का ही रहेगा। आज चौसेला, जिमीकांदा और मुनगा की सब्जी परोसी जाएगी।नवा रायपुर के एक रिसॉर्ट में मुख्यमंत्री के बेटे की शादी हो रही है। सबसे पहले चुल-माटी की रस्म निभाई गईं। परिवार की महिलाओं ने मंडप के लिए मिट्टी खोदी। उसके बाद विधि-विधान और पूजन के साथ मंडप स्थापित किया. मुख्यमंत्री ने इस रस्म और पारिवारिक माहौल की कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए जानकारी दी है। मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल और ख्याति वर्मा आज सात फेरे लेने वाले हैं।
राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच मुख्यमंत्री के परिवार में शादी है.इस बीच लगातार वे प्रदेश से बाहर चुनाव प्रचार में व्यस्त रहे थे। लेकिन राहुल गांधी के दौरे के बाद वे परिवार को समय दे रहे हैं। आज का पूरा दिन केवल चैतन्य के नाम।
मुख्यमंत्री की बहु ख्याती वर्मा के पिता का नाम स्व सुशील वर्मा व माता का नाम भावना वर्मा है. ख्याती वर्मा के एक भाई हर्षित वर्मा हैं. ख्याती वर्मा ने बीकॉम के बाद एमबीए की पढ़ाई की है. करीबी लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक ख्याती वर्मा का परिवार एक कृषक परिवार है. उनका परिवार किसानी के साथ ही समाजिक गतिविधियों से भी जुड़ा हुआ है, लेकिन उनका कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है.

Share This: