मुख्यमंत्री सहित फेंसिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खिलाडिय़ों को दी शुभकामनाएं
रायपुर। फेंसिंग जुनियर एवं कैडेट विश्व चौम्पियनशिप के लिए छत्तीसगढ के तीन खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सहित छत्तीसगढ़ फेंसिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इन खिलाडिय़ों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। जुनियर विश्व चौम्पियनशिप के लिए जिन खिलाडिय़ों का चयन हुआ है उनमें सुखम निंगथौबा, के. डेनी सिंह और एस.एन. शिवा मगेश शामिल है। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा छत्तीसगढ़ फेंसिंग एसोसियेशन के सदस्य समीर खान को टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है।गौरतलब है कि यूनाईटेड अरब एमिरात फेंसिंग महासंघ द्वारा जूनियर एवं कैडेट वल्र्ड फेंसिंग चौम्पियनशिप (बालक एवं बालिका) का आयोजन दुबई हमदान स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स, दुबई, यू.ए.ई. में 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक इंटरनेशनल फेंसिंग फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा भारतीय जूनियर एवं कैडेट बालक एवं बालिका फेंसिंग टीम की 47 सदस्यीय फेंसिंग टीम भेजा जा रहा है।भारतीय जूनियर एवं कैडेट फेंसिंग टीम के टीम मैनेजर के रुप में छत्तीसगढ़ प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन के पूर्व महासचिव एवं वर्तमान में सदस्य समीर खान को फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है। उक्त विश्व चौम्पियनशिप में भाग लेने हेतु छत्तीसगढ़ के तीन खिलाडिय़ों का चयन भारतीय जूनियर फेंसिंग टीम में किया गया है। खिलाडिय़ों का चयन 29वीं जूनियर राष्ट्रीय फेंसिंग चौम्पियनशिप (बालक एवं बालिका), सोनीपत, हरियाणा में 25 से 28 दिसम्बर 2022 में व्यक्तिगत इवेन्ट में पदक प्राप्त करने पर किया गया है, जिसमें सुखम निंगथौबा (रजत पदक- फॉइल इवेन्ट), के. डेनी सिंह (कांस्य पदक- फॉइल इवेन्ट) एवं एस.एन. शिवा मगेश (स्वर्ण पदक- ईपी इवेन्ट) शामिल है।
छत्तीसगढ़ फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एस. भारती दासन, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील कुमार अग्रवाल,, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत सिंह पटेल,कोशाध्यक्ष रामप्रताप गुप्ता, प्रिन्स भाटिया, महासचिव एवं भारतीय फेंसिंग महासंघ के कोशाध्यक्ष बशीर अहमद खान, एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारी तथा विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ से फेंसिंग जुनियर विश्व चौम्पियनशिप के लिए चयन होने पर खशी जाहिर की है और कहा है कि इससे राज्य में फेंसिंग के लिए बेहतर माहौल बनेगा। राज्य के खेल प्रतिभाओं को आगे बढऩे के लिए सकारात्मक माहौल बनेगा। साथ ही उन्होंने राज्य के खिलाडिय़ों एवं टीम मैनेजर समीर खान को बधाई देते हुये वल्र्ड चौम्पियनशिप में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर पदक प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं प्रदान की है।
