विधानसभा घेराव करने पहुंचे हजारों बीजेपी कार्यकर्ता

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी आज विधानसभा का घेराव करने जा रही है। मोर आवास मोर अधिकार का नारा बुंलद करने के लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर छत्तीसगढ़ के नामचीन भाजपा के नेता घेराव का नेतृत्व करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि भूपेश जी आप प्रधानमंत्री आवास पर भ्रम फैलाना बंद करिए यह धर्म युद्ध है। आज जनता अपना हक मांगने विधानसभा घेरेगी। भूपेश जी आप जानते हैं कि 2011 की जब सर्वे सूची बनी थी उस समय केंद्र में आपके आकाओं की सरकार थी। आप अपनी यूपीए सरकार के सर्वे पर क्या प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं? विधानसभा घेराव के पहले पिरदा सभा स्थल में एक बड़ी सभा का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल इस सभा में 35 संगठन जिलों के 2-2 हितग्रहियों का पैर पखारेंगे। पिरदा के सभा स्थल पर हजारों की संख्या में भाजपाई पहुंच रहे हैं। सभा स्थल पर करीब 25 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं भाजपा का दावा है कि 1 लाख से अधिक लोग घेराव में भाग लेने वाले हैं। पीएम आवास के हितग्राही भी सभा स्थल और घेराव में मौजूद रहेंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related