न केवल जनता, अपितु कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी भूपेश सरकार के रवैए से जबर्दस्त आक्रोश : देव

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बस्तर से लेकर सरगुजा तक इस्तीफों का सिलसिला कांग्रेस के प्रति मोह भंग का परिचायक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘कांग्रेसमुक्त भारत’ के सपने को कांग्रेस के लोग अपने कृत्यों से पूरा कर रहे हैं

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा है कि न केवल जनता का, अपितु कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी कांग्रेस से पूरी तरह मोहभंग हो गया है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के प्रति कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी जबर्दस्त आक्रोश था। बस्तर में महापौर ने अपने सहयोगी पार्षदों के साथ भाजपा में प्रवेश किया, बिलासपुर में नगरपालिका अध्यक्ष कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ आमरण अनशन कर रहे हैं, सरगुजा क्षेत्र में हजारों कार्यकर्ता कांग्रेस से इस्तीफा देने तैयार बैठे हैं और राजनांदगाँव में भूपेश बघेल को कार्यकर्ता सम्मेलन के मंच से विरोध का सामना करना पड़ा। श्री देव ने कहा कि यह साफ बताता है कि कांग्रेस के प्रति लोगों का मोह भंग हो गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने जगदलपुर प्रवास से राजधानी लौटकर हेलीपेड पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘कांग्रेसमुक्त भारत’ के सपने को कांग्रेस के लोग अपने कृत्यों से पूरा कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता तो अपने लोगों को ही नहीं संभाल पा रहे हैं, अब कांग्रेसी नेता अपने कार्यकर्ताओं को जवाब देने लायक भी नहीं बचे हैं। श्री देव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं को अब घुटन महसूस होने लगी है। कांग्रेस के पार्टी के पास न तो नीति है, न नियम है और न ही नेता हैं। सरगुजा संभाग में बड़ी संख्या में लोग भाजपा में आ रहे हैं तो वहीं बस्तर में हजारों की संख्या में लोग कांग्रेस को छोड़कर विकास की मुख्यधारा से ही जुड़ने के लिए भाजपा से जुड़े रहे हैं और भाजपा पर अपना विश्वास व्यक्त कर रहे हैं क्योंकि भाजपा हमेशा विकास की राजनीति करती है। छत्तीसगढ़ में अपने पिछले पाँच वर्षों के शासनकाल में कांग्रेस ने ऐसा एक भी कार्य नहीं किया है जिससे जनता जनार्दन को लाभ मिले। केवल घोषणा-पर-घोषणा ही करने में लगी रही कांग्रेस की पिछली प्रदेश सरकार ने उन घोषणाओं को अपने पूरे कार्यकाल में पूरा नहीं किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव बुधवार को बस्तर में होने वाले प्रथम चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिले के लिए जगदलपुर में उपस्थित रहे जहाँ नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा नामांकन रैली में शामिल हुए थे। श्री देव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। विकास के नए अध्याय की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री मोदी के सक्षम व सशक्त नेतृत्व में हुई है। प्रधानमंत्री श्री मोदी सभी वर्गों के लिए योजना बनाकर कार्य कर रहे हैं। आज एक सूत्र में बंधकर विश्व के मानचित्र में हमारा देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। श्री देव ने कहा कि प्रतिशोध की राजनीति कैसे की जाती है, अपने 5 वर्षों के कार्यकाल के दौरान कांग्रेस पार्टी ने यह बताया है; जबकि भाजपा की सरकार ने तो तीन महीनों में ही मोदी की गारंटी की योजनाओं को संचालित करने में तेजी से आगे बढ़ रही है। श्री देव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद से भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं। भाजपा विधानसभा चुनाव के बाद से जनता के बीच जाकर कार्य कर रही है और जनता का विश्वास भाजपा के प्रति बढ़ा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related