अभी गर्मी से राहत नहीं… आज रायपुर का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस संभावित…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

छत्‍तीसगढ़ में दिन ब दिन गर्मी बढ़ती जा रही है। लोग इस गर्मी से राहत की सांस लेने एसी, कूलर का सहारा ले रहे हैं। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से अभी राहत की उम्मीद नहीं है। रविवार को प्रदेश भर के अलग-अलग इलाकों में भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।

राजधानी में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। बाकी अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। रविवार को प्रदेश के संभागों में अधिकतम तापमान में ज्यादा फेरबदल नहीं हुआ।

जगदलपुर में सबसे कम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं प्रदेश में सबसे ज्यादा 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दुर्ग में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक एक द्रोणिका पूर्वी विदर्भ से तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश के मध्य और उत्तर भाग में उत्तर से गर्म और शुष्क हवा का आना लगातार जारी है, जबकि दक्षिण भाग में अपेक्षाकृत ठंडी और नमीयुक्त हवा आ रही है।

छत्‍तीसगढ़ प्रदेश में दो मई को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बनी रहने की संभावना है। वहीं राजधानी में सोमवार को अधिकतम 44 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। बिलासपुर संभाग के पूर्वी जिले, रायपुर, बस्तर और दुर्ग संभाग के दक्षिणी भाग में अधिकतम तापमानों में कुछ गिरावट आ सकती है।

रात को भी गर्म हवाएं
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रात को भी गर्म हवाएं चल रही है। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान में ज्यादा कमी दर्ज नहीं की जा रही है। राजधानी सहित अन्य जिलों के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राजधानी में 29.5 डिग्री सेल्सियस पर कायम है, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related