इस गांव के पास 45 हाथियों की दबिश से ग्रामीणों में डर का माहौल , वन विभाग अलर्ट मोड पर

Date:

कोरबा। कोरबा वनमंडल के कुदमुरा रेंज में 45 हाथियों का दल पांच अलग-अलग जगहों पर विचरण कर रहा है। जिससे स्थानीय ग्रामीणों में डर का माहौल है। इतनी बड़ी संख्या में हाथियों की उपस्थिति से वन विभाग अलर्ट मोड पर है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुदमुरा परिसर में 35 हाथी दो अलग-अलग झुंडों में देखे गए हैं। इसके अलावा, चचिया परिसर में 8 हाथी तथा लोनर गुरमा और कलमीटिकरा में एक-एक हाथी की मौजूदगी दर्ज की गई है।

वन विभाग ने स्थिति से निपटने के लिए कई कदम उठाए हैं। अधिकारी और कर्मचारी प्रभावित क्षेत्रों में मुनादी करवाकर ग्रामीणों को सतर्क कर रहे हैं। हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। मैदानी अमला भी हाथियों की हर गतिविधि की जानकारी अधिकारियों को दे रहा है। जैसे ही हाथी आबादी वाले क्षेत्र की ओर बढ़ते हैं, वन विभाग का अमला तुरंत मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को सतर्क करने के साथ-साथ हाथियों को खदेड़ने का प्रयास करता है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

लगातार दूसरी बार भारत ने जीता महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब 

बैंकॉक: भारत ने बैंकॉक में खेले महिलाओं के एशिया...

पूर्व विधायक पर यौन शोषण का आरोप, महिला नेत्री ने थाने में दर्ज कराई

  खैरागढ़: भाजपा नेत्री ने खैरागढ़ विधनसभा के पूर्व विधायक...

दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का CM ने किया आत्मीय स्वागत

  रायपुर: राजधानी रायपुर में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति...

नाइजीरियन छात्राओं से नवा रायपुर के रहवासी हैं परेशान

नवा रायपुर: नवा रायपुर में नाइजीरियन मूल के कुछ...