CG CRIME BREAKING: मतदान के दौरान राजधानी में बड़ी डकैती, दिन दहाड़े घर में मिलिट्री ड्रेस पहनकर 60 लाख रूपये लेकर फरार हुए आरोपी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME BREAKING:रायपुर। राजधानी रायपुर में मतदान के दौरान एक बड़ी डकैती की वारदात सामने आई है. शहर के बीचों बीच दिन दहाड़े एक घर में मिलिट्री ड्रेस में आरोपी घुसे और डकैतों ने परिवार वालों को हथियार के दम पर बंधक बनाकर 60 लाख रुपये की डकैती कर फरार हो गए हैं. बदमाशों ने खुद को ‘लाल सलाम गैंग’ का सदस्य बताया है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. वहीं पुलिस शहर में नाकेबंदी कर जांच में जुट गई है.

 

CG CRIME BREAKING:जानकारी के मुताबिक, खम्हारडीह थाना इलाके के अनुपम नगर में दिनदहाड़े डकैती की वारदात हुई है. पीड़ित वनोहरण वेणु ने बताया कि अपनी जमीन बेचकर 60 लाख रुपये नगद रकम घर पर रखे थे. इसी बीच चार डकैत मिलिट्री का ड्रेस पहनकर घर में जबरदस्ती घुस आए और परिवार के लोगों को बंधक बना लिया और पिस्टल कनपट्टी पर टिका दी. घर में रखे 60 लाख रुपये रकम की डकैती कर फरार हो गए.

CG CRIME BREAKING: डकैतों ने घर में मौजूद सदस्यों में से दो महिलाओं और एक पुरुष को पहले बंधक बनाया फिर उन्हें बांधकर उनकी निशानदेही पर लूट की घटना को अंजाम दिया. एडिशनल एसपी क्राइम संदीप मित्तल बताया कि डकैती की सूचना मिली है. पुलिस की टीम जांच में जुट गई है. डॉग स्कॉड की टीम पहुंच गई है. शहर के बॉर्डर पर नाकेबंदी कर चेकिंग की जा रही है. बस स्टैंड पर रेलवे स्टेशन पर मुखबिर सक्रिय कर दिए गए हैं.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related