CM हाउस के बाहर युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, देर रात पेट्रोल लेकर पहुंचा था युवक, पुलिस कार्रवाई से था असंतुष्ट, पुलिस ने लिया हिरासत में

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास के बाहर युवक ने आत्मदाह की कोशिश की है. युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़कर खुद को आग लगाने की कोशिश की. पुलिसकर्मियों ने युवक से पेट्रोल से भरी बोतल छीन ली. युवक का नाम श्रेयांश कुकरेजा बताया जा रहा है. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. युवक बीते दिनों हुई पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट था. पूरी घटना सिविल लाइन थाना इलाके की है. आत्मदाह की कोशिश में युवक को बचा लिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

बता दें किइससे पहले 29 जून 2020 को धमतरी के हरदेव सिन्हा ने खुद को आग लगाने की कोशिश रायपुर में की थी. जिसमें वह बुरी तरह झुलस गया था. करीब 24 दिन बाद 22 जुलाई 2020 को उसकी मौत हो गई थी.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related