पुलिस के जवानों पर घास काटने गई महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, अस्पताल में महिला की स्थिति अभी भी गंभीर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

लोहरदगा: घास काटने गई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बता दें कि यह मामला झारखंड के लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित सेरेंगदाग थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में बताया गया कि जब विधवा महिला खेत में घास काटने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान शराब के नशे में दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद महिला को गंभीर हालत में आज बुधवार की अहले सुबह इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अस्पताल में महिला की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना को लेकर महिला ने सेरेंगदाग पिकेट के दो जवानों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

मामले को लेकर डीएसपी ने कही यह बात
मामले को लेकर डीएसपी परमेश्वर प्रसाद ने कहा कि दुष्कर्म की घटना का मामला आया है। उन्होंने कहा कि फिलहाहल मामले की जांच चल रही है और जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि दुष्कर्म की घटना में शामिल लोग कौन हैं। कहा कि जिन लोगों ने इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया है, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना में जो भी दोषी होगा, वह बच नहीं पाएगा। पुलिस घटना के हर पहलुओं की जांच गंभीरता से कर रही है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो शिनाख्त परेड के जरिए दोषियों की पहचान की जाएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related