लंदन जाने वाला विमान बीच यात्रा से लौटा वापस , जानें वजह

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कोरोना महामारी कि तीसरी लहर भी बहुत तेजी से फ़ैल रही है। फिर भी लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें। सुरक्षित रहें और सबको सुरक्षित रखें। आपको बता दें कि सिर्फ एक यात्री के मास्क न पहनने से लंदन जाने वाला विमान बीच यात्रा से वापस लौट गया। अमेरिका के मयामी से लंदन जा रही फ्लाइट 40 वर्षीय महिला के मास्क न पहनने की जिद्द के कारण बीच रास्ते से वापस लौट गई। विमान में 129 यात्री और 14 क्रू मेंबर सवार थे। महिला यात्री ने विमान के उड़ान भरने के बाद मास्क पहनने से मना कर दिया। पायलट 90 मिनट की उड़ान के बाद विमान को वापस मयामी ले आया। विमान यात्रा के दौरान नियमों की अनदेखी करने के मामले में एयरपोर्ट प्रशासन ने जांच पूरी न होने तक महिला की विमान यात्रा पर रोक लगा दी है। विमान में सवार दूसरे यात्रियों को दूसरे विमान से बाद में उनके गंतव्य स्थान तक भेजा गया।

मास्क न पहनने पर लौटा विमान
मास्क न पहनने और विमान के वापस लौटने की सूचना के बाद मयामी के स्थानीय अधिकारी एयरपोर्ट पहुंच गए। पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि महिला के मास्क न पहनने के बाद विमान के वापस लौटने का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला की गिरफ्तारी नहीं हुई है। एयरपोर्ट प्रशासन अपने स्तर पर इस मामले से निपट रहा है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने निर्देश दिया है कि ट्रेन, विमान और बस से यात्रा के दौरान यात्रियों को फेस मास्क पहनना होगा। अमेरिकी राष्ट्रपित जो बाइडन ने इस निर्देश को 18 मार्च तक के लिए पिछले महीने ही बढ़ाया था। यात्रा के दौरान मास्क न पहनने वालों और लापरवाही करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश है।

मास्क ना लगाने पर सख्त कानून
एफएए ने इस साल विमान यात्रा के दौरान मनमानी के कुल 151 मामले दर्ज किए हैं। इसमें से सर्वाधिक 92 मामले फेस मास्क से जुड़े हैं। इसी तरह वर्ष 2021 में यात्रियों की मनमानी से जुड़े कुल छह हजार मामले दर्ज किए गए थे। इसमें 4290 मामले मास्क से जुड़े थे। एक अन्य घटना में साउथ वेस्ट एयरलाइन्स ने वाशिंगटन से वेस्ट पाल्म बीच की यात्रा के दौरान पानी पीने के लिए बार-बार मास्क हटाने पर एक महिला को फ्लाइट से उतार दिया था। महिला ने कंपनी पर 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर का कानूनी केस दर्ज कराया था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related