रामेश्वर वैश्नव की रचनाओं में छत्तीसगढ़ का जीवन समाहित : रविंद्र चौबे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर  कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने रविवार को अपने निवास में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध साहित्यकार रामेश्वर वैष्णव की छत्तीसगढ़ी हास्य व्यंग्य काव्य संकलन ‘अमरनाथ मरगे’ का विमोचन किया। इस अवसर पर विधायक कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ योग आयोग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, अन्य जनप्रतिनिधि, कवि एवं साहित्यकारगण उपस्थित थे।

मंत्री रविन्द्र चौबे ने इस मौके पर रामेश्वर वैष्णव सहित छत्तीसगढ़ के कवियों एवं साहित्यकारों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वैष्णव की यह कृति सिर्फ कविताओं का संकलन ही नही है, बल्कि इसमें सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ का जीवन समाहित है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अनेक महान साहित्यकार, कवियों की जन्मभूमि है ,जिनकी रचनाओं में  छत्तीसगढ़ की महान संस्कृति की छाप मिलती है। हम स्वर्गीय सन्त कवि पवन दीवान की बात करें, तो उनकी रचनाओं पढ़ते ही रोमांच पैदा हो उठता है। स्वर्गीय लक्ष्मण मस्तुरिया की रचनाओं में हमारी संस्कृति-परंपरा, संवेदना के साथ विकास की ललक भी दिखती थी। चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार यहां की परंपरा, खान पान जैसे बोरे-बासी, पकवान तीज-त्यौहार को संरक्षित किया। अस्मिता को पुनर्जीवित किया। चौबे ने कहा कि हमारे राज्य में अनेक विभूतियां है, कुछ के नाम प्रकाश में भी नहीं आ पाए हैं, हमें उनकी रचनाओं, कृतियों उनके योगदान को संकलित करना चाहिए।

सुरेंद्र दुबे ने कहा कि इस काव्य संकलन का नाम अपने आप में महत्वपूर्ण है। अमरनाथ मरगे में नाथ का मतलब भगवान है। दुबे ने कहा कि वैष्णव की रचनाओं की बात करें, तो उनके द्वारा रचित छत्तीसगढ़ी गजल का उल्लेख अवश्व करना चाहिए, यह अनूठा है। वैष्णव द्वरा रचित बने करे राम हमेशा कई मंचो से प्रस्तुत किया जाता है। सुधीर शर्मा ने कहा कि व्यंग्यकार रामेश्वर वैष्णव छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी अस्मिता के पोषक कवि हैं। चंदैनी गोंदा से लेकर आज तक की उनकी यात्रा छत्तीसगढ़ के किसान, वंचित और गरीब लोगों के सुख-दुख की अभिव्यक्ति है। धर्मांतरण, सामाजिक कुरीतियां और राजनीतिक विसंगतियों को हास्य तथा व्यंग्य के माध्यम से पिरोकर वे दुखी मनुष्य का दुख हरते हैं। इस अवसर पर प्रसिद्ध कवि मीर अली, माणिक विश्वकर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAJIM NEWS: राजिम बना नगर पालिका, सरकार ने जारी की अधिसूचना! 

RAJIM NEWS: Rajim becomes a municipality; government issues notification!       RAJIM...

CG VIDHANSABHA: सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हुआ पेश! 

CG VIDHANSABHA: No-confidence motion moved against the government!       CG VIDHANSABHA:...

NEW RAILWAY RULES: अब RPF भी काट सकती है चालान! 

New Railway Rules: Now RPF can also issue challans!   NEW...

CG MAHTARI VANDAN YOJANA: KYC के नाम पर निकाली 980 बोरी खाद! 

    CG Mahtari Vandan Yojana: 980 bags of fertilizer siphoned...