साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, मिथुन-कन्या सहित इन राशिवालों के लिए रहेगा शुभ

Date:

साल का आखिरी सूर्यग्रहण 4 दिसंबर (गुरुवार) को होगा। हालांकि यह भारत में दिखाई नहीं देगा। इस कारण इसका सूतक भी मान्य नहीं रहेगा। मंदिरों के पट भी खुलेंगे। पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजन किए जा सकेंगे। ग्रहण अंटार्कटिका, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और हिंद महासागर के दक्षिण भाग में दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण का आरंभ सुबह 10.59 से दोपहर 3.07 बजे होगा। इस दिन शनिश्चरी अमावस्या भी है। भक्त पवित्र नदियों में स्नान करने के साथ दान भी करेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार भारत में ग्रहण नहीं दिखेगा, लेकिन ग्रह स्थितियों पर राशियों पर प्रभाव डालेगा। शनिश्चरी अमावस्या और अनुराधा नक्षत्र होने से कई राशि के लिए लाभ की स्थिति बनेगी। मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ जातकों के लिए ग्रहण शुभ रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशिवालों के लिए सूर्य ग्रहण शुभ रहेगा। जिंदगी में चल रहीं परेशानियां खत्म होंगी। नौकरी का ऑफर मिल सकता है। प्रेम संबंध में चल रही गलतफहमीं खत्म होगी। संबंध दोबारा मुधर होंगे।

कन्या राशि (Virgo)

सूर्य ग्रहण आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। किसी कार्य में सफलता मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यात्रा के योग बनेंगे और उसके द्वारा उचित अवसर की प्राप्ति होगी।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण धन लाभ कराएगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। परिवार के साथ मनोरंजन में सम व्यतीत होगा। पति-पत्नी के बीच मधुरता रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशिवालों के आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। मानसिक शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा से अधिकारी खुश रहेंगे।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related