मृतक शुभकरन सिंह के परिवार को 1 करोड़ रुपये और बहन को मिलेगी सरकारी नौकरी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

किसान आंदोलन के दौरान खनोरी बॉर्डर पर मारे गए शुभकरण के परिवार को पंजाब सरकार एक करोड रुपए की आर्थिक सहायता और शुभकरण की छोटी बहन को सरकारी नौकरी देगी‌। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान ने जानकारी दी। आंदोलन के दौरान जिन तीन किसानों की अब तक अलग-अलग वजह से मृत्यु हुई है, उन्हें 1 मार्च को पंजाब विधानसभा में श्रद्धांजलि दी जाएगी। ‌ दूसरी ओर हरियाणा पुलिस ने दावा किया है कि किसान आंदोलन 2024 की शुरुआत के बाद से ही दो पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है और कई घायल हैं। इस संबंध में पुलिस की तरफ से गुरुवार को एक बयान भी जारी किया गया है। खास बात है कि किसान आंदोलन के दौरान एक किसान की मौत के बाद बवाल है। किसान लगातार इसे लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।अंबाला पुलिस की तरफ से जारी बयान के अनुसार, ‘दिनांक 13 फरवरी 2024 से किसान संगठनों द्वारा किसानों द्वारा दिल्ली कूच को लेकर शम्भू बॉर्डर पर लगे बैरिकेड्स को तोड़ने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं व पुलिस प्रशासन पर पत्थरबाजी और हुड़दंगबाजी करके कानून व्यवस्था बिगाड़ने की प्रतिदिन कोशिश की जा रही है। इस दौरान उपद्रवियों द्वारा सरकारी व प्राइवेट संपत्तियों को काफी नुकसान पहुंचाया जा चुका है। इस आंदोलन के दौरान लगभग 20 पुलिस कर्मचारियों को चोटें आई, 1 पुलिस कर्मचारी का ब्रेन हैमरेज व दो पुलिस कर्मचारियों की मृत्यु हुई है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related