शहीद मंगल पांडे और रानी लक्ष्मीबाई के वंशज आएंगे रायपुर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन द्वारा राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन 9 व 10 अगस्त को किया गया है। इसमें शहीद मंगल पांडे के प्रपौत्र रघुनाथ पांडे और रानी लक्ष्मीबाई के वंशज भी शिरकत करने आयेंगे।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर खंडेलवाल और सचिव पी संतोष नायडू ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाले महासम्मेलन में लगभग 22 प्रदेशों से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी आ रहे हैं। देश के समस्त सेनानी उत्तराधिकारियों को एक सूत्र में बांधने और एकजुट करने के लिए पहली बार इस तरह का राष्ट्रीय महासम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। सम्मेलन के लिए दिल्ली पंजाब उत्तरप्रदेश हरियाणा झारखंड ओडिसा समेत अन्य राज्यों के उत्तराधिकारियों के आने की सहमति मिल चुकी है।

महासम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ ही वन मंत्री मोहम्मद अकबर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे सहित अन्य मंत्री व विधायक भी शामिल होंगे। दो दिनों तक चलने वाले सम्मेलन में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related