UP ROAD ACCIDENT: यमुना एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक की टक्कर में 4 की मौत! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

UP Road Accident: 4 killed in bus-truck collision on Yamuna Expressway!

 

UP ROAD ACCIDENT: उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे में मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, लखनऊ से नोएडा जा रही बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ.

मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। खिड़कियां-गेट तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। 65 यात्री सवार थे। हादसा मथुरा जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर राया थाना इलाके में हुआ।

इस भीषण हादसे में बस चालक उपदेश यादव, परिचालक (कंडक्टर), क्लीनर और एक यात्री की मौत हो गई।

मृतकों में 3 के नाम पता नहीं चल पाए हैं। बस में सवार 34 यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें दूसरी बसों से उनके घरों के लिए रवाना कर दिया गया है।

जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे। ऐसे में कई यात्री टक्कर के बाद सीटों के बीच फंस गए। उन्हें निकालने के लिए बस को गैस कटर से काटा गया। करीब दो घंटे तक रेस्क्यू चला है

पुलिस के मुताबिक सवारियों से भरी बस दिल्ली जा रही थी, तो वहीं ट्रक में गिट्टी लोड थी. तभी रेज रफ्तार बस पीछे से आकर टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के आगे का भाग चकनाचूर हो गया।

फिलहाल, अभी हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है. ताकि परिजनों तक सूचना दिया जा सके।

वहीं इस हादसे में घायल सभी यात्रियों का इलाज अस्पताल में जारी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : 7 शिक्षकों को कोर्ट का झटका!

CHHATTISGARH : Court shock to 7 teachers! धमतरी. धमतरी जिले...

ADANI PORTS DEAL : अडानी की 1.4 अरब डॉलर डील!

ADANI PORTS DEAL : Adani's $1.4 billion deal! रायपुर डेस्क।...