मुख्यमंत्री ने दिया 45 करोड़ के विकास कार्यों की सौग़ात

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

गौरेला- पेंड्रा-मरवाही। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गौरेला- पेंड्रा-मरवाही जिलेवासियों को लगभग 45 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौग़ात दी।पेंड्रा प्रेस क्लब परिसर में लगभग 17 करोड़ रुपए के 35 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। श्री बघेल ने यहीं 27 करोड़ 62 लाख रुपए से अधिक के 22  नए विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया।

पाँच करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से अमेराटीकरा-भर्रीदांड- मटियादांड मार्ग पर सोन नदी पर बने नये पुल और पहुँच मार्ग का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोकार्पण किया। ठेंगादांड में दो करोड़ 81 लाख रुपये की लागत से ऐनीकट लोकार्पण, तीन करोड़ 29 लाख रुपये से पेंड्रा और सेमरा में बने स्वामी आत्मानंद इंगलिश मीडियम स्कूलों का लोकार्पण, गौरेला में एक करोड़ पाँच लाख रुपए की लागत से बनी स्मृति वाटिका का भी मुख्यमंत्री ने  लोकार्पण किया। इसके साथ ही अन्य 30 विकास कार्य भी लोकार्पित किए गए।

पेंड्रा से अमरकण्टक तक 11 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से बनने वाली लगभग 19 किलोमीटर सड़क का भूमिपूजन किया गया। चार करोड़ 11 लाख रुपये से निमधा से दरमोहली तक तीन किलोमीटर से अधिक लंबी सड़क का भूमिपूजन किया । मुख्यमंत्री ने मड़वाही से करसींवा तक तीन करोड़ 85 लाख रुपये से बनने वाली सड़क का भी भूमिपूजन किया। उन्होंने लाटा-सरईधार जोगीसार मार्ग पर जैतरणी नाला पर दो करोड़ 37 लाख रुपये से बनने वाले उच्च स्तरीय पुल का भी भूमिपूजन किया। सकोला में 71 लाख रुपये से अधिक राशि से तहसील कार्यालय भवन निर्माण का भी मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया। इसके साथ ही कई अन्य नये विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ने भूमिपूजन किया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related