अब रमन ने भी स्वीकारा सिंहदेव को लाने का प्रयास हुआ था..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बिलासपुर।  पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने स्वीकार किया है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव को भाजपा में लाने का प्रयास किया था। डॉ. सिंह ने कहा कि सिंहदेव एक सुलझे हुए व्यक्ति हैं। कई जिम्मेदार पदों पर रह चुके हैं। फैसला उनको करना है। पार्टी का दरवाजा सबके लिए खुला है। भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच मिलना जुलना तो होता ही रहता है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने धर्म के नाम पर कभी चुनाव नहीं लड़ा। उसने विकास के नाम पर वोट मांगे हैं। 23-24 के चुनाव में भी भाजपा विकास के नाम पर ही वोट मांगेगी। भाजपा राम, हनुमान या धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगती । राम मंदिर निर्माण का मुद्दा तो जनसंघ के जमाने से था। देश की जनता राम मंदिर बनने से खुश है। भाजपा का एकमात्र मुद्दा विकास विकास और केवल विकास है। 15 साल तक भाजपा के शासनकाल में छत्तीसगढ़ में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए, उनके ही नाम पर हम जनता के बीच जाएंगे और उम्मीद है कि छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत से पार्टी फिर सरकार बनाएगी।

डॉ. सिंह ने कहा कि प्रदेश में लगातार ईडी का छापा पड़ रहा है। शराब, रेत और जमीन माफियाओं का बोलबाला है। राजनांदगांव में रेत माफियाओं ने श्मशान घाट को भी नहीं छोड़ा। रेत के साथ मानव का कंकाल गिरा रहे हैं। सरकार केवल नरवा, गरवा, घुरवा, बारी किया है। प्रदेश का विकास काफी पीछे छूट गया है।

डॉ सिंह ने कहा कि इस माह गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का छत्तीसगढ़ दौरा होने वाला है। राष्ट्रीय नेताओं के आने से पार्टी कार्यकर्ताओं में लगातार उत्साह बढ़ा है, जिसे विधानसभा चुनाव तक बनाए रखना है। इसके लिए महाजनसंपर्क अभियान चल रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related