मुख्यमंत्री ने संतरा महंत के निधन पर किया दुख प्रकट, विस अध्यक्ष से फोन पर बात कर शोक संवेदना की प्रकट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्रीमती संतरा महंत के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। श्रीमती संतरा महंत छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की बड़ी बहन हैं। श्रीमती संतरा महंत का हृदयघात से निधन हो गया है। उनका कोरबा के अस्पताल में इलाज चल रहा था।  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत से फोन पर बात कर शोक संवेदनाएं प्रकट की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए, श्रीमती संतरा महंत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related