नीली आंखों के सागर में डूबा सबसे बड़ा डॉन… दुबई में दाऊद-मंदाकिनी की वो एक झलक और सन्न रह गया पूरा देश

Date:

अंडरवर्ल्ड की दुनिया का सबसे बड़ा नाम दाऊद इब्राहिम। जिसके नाम से पूरी दुनिया खौफ खाती है, जिसके पीछे कई देशों की पुलिस लगी हुई है, जिसके एक इशारे पर अंडरवर्ल्ड के सारे काम होते हैं, उस डॉन की इस नफरत भरी दुनिया से अलग भी एक और दुनिया थी। एक ऐसी ज़िंदगी जहां था तो बस प्यार मोहब्बत और इश्क। दुनिया पर अपने नाम का खौफ पैदा करने वाला दाऊद किसी के प्यार में इस कदर पागल था कि कुछ भी कर गुज़रने को तैयार था। बेशक पूरी दुनिया डॉन के सिर्फ नाम से ही कांपने लगती हो, लेकिन अपनी गर्लफ्रेंड के सामने डी वर्ल्ड का मालिक दाऊद भी बेहद अलग नज़र आता था। डॉन अपनी इस गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए कुछ भी कर गुज़रने को तैयार था। नीली आंखों वाली उस लड़की ने डॉन की ज़िंदगी में ऐसी छाप छोड़ी कि दोनों के प्यार के चर्चे सालों बाद भी आज तक याद किए जाते हैं। नीली आंखों वाली उस बेहद आकर्षक और खूबसूरत लड़की ने महज़ सोलह साल की उम्र में ही डॉन के दिल में अपनी बेहद खास जगह बनाई। तो आखिर कौन थी नीली आंखों वाली डॉन की वो गर्लफ्रेंड जिसने दाऊद जैसे डॉन को प्यार की भाषा सिखाई? डॉन की माशूका पार्ट 2 में आज हम आपको मिलाएंगे दाऊद इब्राहिम और उसके लेडी लव मंदाकिनी से।

बॉलीवुड में फेमस हुई डॉन की गर्लफ्रेंड

1994 में कुछ तस्वीरें सामने आईं जिसने पूरे देश में लोगों का ध्यान खींचा। अंडरवर्ल्ड से लेकर बॉलीवुड तक, राजनैतिक गलियारों से लेकर पुलिस तक, सभी के लिए इस तस्वीर के अलग मायने थे। इस तस्वीर में दाऊद था और साथ में थी नीली आंखों वाली एक खूबसूरत लड़की मंदाकिनी। मंदाकिनी यानी बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस जो उस समय तक इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत हिरोइनों में शुमार हुआ करती थी। तस्वीर दुबई की थी। सात समंदर पार के एक स्टेडियम में दाऊद मंदाकिनी के साथ मैच देख रहा था। तस्वीरों में दोनों का प्यार साफ नज़र आ रहा था। दोनों बेहद खुश दिख रहे थे। मंदाकिनी और दाऊद के किस्से वैसे तो पहले ही शुरू हो चुके थे। दोनों की इस प्यार भरी तस्वीर के बाद मंदाकिनी डॉन की गर्लफ्रेंड के नाम से जानी जाने लगी। बॉलीवुड में दाऊद का तो दबदबा था ही, मंदाकिनी से भी लोग डॉन की वजह से दूरियां बनाने लगे। ये साफ हो गया था कि दाऊद के दिल में बसती है मंदाकिनी। अपने खौफ के आगे दुनिया को घुटनों पर बिठाने वाला दाऊद, नीली आंखों वाली इस बेहद खूबसूरत बला के आगे बेबस था।

नीली आंखों पर फिदा हुआ दाऊद

मंदाकिनी 1985 के बाद से ही बॉलीवुड की हॉट सेंसेशन मानी जाने लगी थीं। 1985 में फिल्म राम तेरी गंगा मैली के लिए राजकपूर ने एक नए चेहरे को साइन किया और वो नया और खूबसूरत चेहरा था मंदिकिनी का। जब फिल्म रिलीज़ हुई तो नीली आंखों वाली इस सुपर हॉट लड़की को देखने वालों के होश उड़ गए। फिल्म में मंदाकिनी ने इतने बोल्ड सीन दिए कि फिल्म ने सनसनी मचा दी। फिल्म में झरने में मंदाकिनी को नहाते दिखाया गया। वह बोल्ड को आज भी याद किया जाता है। फिल्म के बाद सेंसर बोर्ड ने बोल्ड सीन्स पर सफाई मांगी। लेकिन मंदाकिनी की खूबसूरती हर किसी के दिलो दिमाग पर छा चुकी थी। उनका खूबसूरत गोरा चेहरा, नीली आंखें, भूरे बाल और दिलकश अदाओं ने हर किसी को दीवाना बना दिया था। फैन्स के साथ बॉलीवुड में फिल्म निर्माता भी मंदाकिनी की खूबसूरती के कायल हो चुके थे। फैंस और बॉलीवुड के अलावा मंदाकिनी की बोल्डनेस दाऊद को दीवाना बना रही थी।

…और मंदाकिनी ने डॉन से बना ली दूरी

1993 मुंबई धमाकों के बाद दाऊद दुबई भाग चुका था। पुलिस उसके पीछे थी और ऐसे जब दोनों के प्यार की ये तस्वीरें सामने आईं तो पूरे देश में खलबली मच गई। पुलिस ने मंदाकिनी से भी मुंबई हमले के मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम को लेकर पूछताछ की। हालांकि बाद में मंदाकिनी को इस मामले में क्लीन चिट मिल गई लेकिन उसके बाद मंदाकिनी ने डॉन से दूरी बनाना शुरू कर दी। मंदाकिनी का फिल्मी करियर पूरी तरह खत्म हो चुका था, इसलिए वो बॉलिवुड से भी अलग हो गईं। बाद में मंदाकिनी ने एक बौद्ध से शादी की। फिर उनकी पारिवारिक जिंदगी शुरू हो गई। मंदाकिनी बेशक डॉन से बाद में अलग हो गई लेकिन दाऊद का नाम कभी भी उनका पीछा नहीं छोड़ पाया। उनसे जब भी सवाल किए गए दाऊद का नाम उन सवालों में ज़रूर होता था।

मंदाकिनी से पहले सुजाता को दिल चुका था डॉन

दाऊद इब्राहिम की जिंदगी में मंदाकिनी कम समय के लिए रहीं लेकिन दिल की करीबी हमेशा रही। हालांकि मंदाकिनी से पहले भी एक और लड़की की तरफ डॉन का झुकाव रहा। दाऊद जब मुंबई में था तो उसकी दुकान के पास सुजाता नाम की एक लड़की से उसका अफेयर शुरू हो गया। सुजाता पंजाबी परिवार से थी। जब सुजाता के परिवार को दाऊद और सुजाता के रिश्ते खबर लगी थी, वो बेहद नाराज़ हुए। सुजाता के परिवार को ये रिश्ता कबूल नहीं था। सुजाता के परिवार ने सुजाता की सगाई कहीं और कर दी। दाऊद को जब ये बात पता चला तो वो आग-बबूला हो गया और चाकू लेकर सुजाता के घर पहुंच गया। सुजाता के परिवार से उसकी काफी लड़ाई हुई लेकिन सुजाता ने अपने परिवार के फैसले के साथ रहने का फैसला किया और फिर मजबूर होकर दाऊद इब्राहिम को सुजाता को हमेशा के लिए छोड़ना पड़ा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : भाजपा में बड़ा फेरबदल शुरू …

CHHATTISGARH : Major reshuffle begins in BJP... रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा...

CHHATTISGARH : मोदी की अपील पर कांग्रेस का पलटवार

CHHATTISGARH : Congress counterattacks on Modi's appeal रायपुर। छत्तीसगढ़ की...

IPL 2026 : RCB-KKR मैच से पहले रायपुर में बवाल

IPL 2026 : Chaos in Raipur before RCB-KKR match रायपुर....