समग्र ब्राह्मण परिषद् ने वृद्धजनों के साथ मनाई मकर संक्रांति.

Date:

रायपुर -: ब्राह्मण सामाजिक संगठन समग्र ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ द्वारा आज सुंदर नगर स्थित प्रशामक देख रेख गृह में निवासरत वृद्धजनों के साथ मकर संक्रांति का उत्सव मनाया.

संगठन की मातृशक्ति परिषद् ईकाई की प्रांत प्रमुख श्रीमती प्रमिला तिवारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पं.विवेक दुबे ने इस विषय में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि संगठन के सभी सहयोगी विभिन्न पर्वों को संगठन की परंपरानुसार वृद्धजनों के साथ मिलकर साझा करते हैं. आज मकर संक्रांति के उत्सव को बुजुर्गों के साथ खुशी बांटने के उद्देश्य से सुंदर नगर स्थित प्रशामक देख रेख गृह में पीसे हुए तिल के‌ लड्डू, फल आदि वितरित किया गया.

इस अवसर पर श्रीमती कालिंदी उपाध्याय, श्रीमती स्वाति मिश्रा, श्रीमती भारती शर्मा, कु.आयुषी शर्मा, श्रीमती विजयलक्ष्मी तिवारी, श्रीमती पूनम पांडेय, श्रीमती रंजू शर्मा, पं.उत्तम तिवारी, पं.श्रीकांत तिवारी, पं.उमाकांत तिवारी, सुश्री शिवन्या तिवारी एवं डा.भावेश शुक्ला “पराशर” उपस्थित थे.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

LAXMI VERMA RESIGNATION : लक्ष्मी वर्मा ने दिया इस्तीफा

LAXMI VERMA RESIGNATION : Laxmi Verma resigns रायपुर। राज्यसभा की...

IPS TRANSFER BREAKING : थोक में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, देखें लंबी लिस्ट …

IPS TRANSFER BREAKING : थोक में आईपीएस अधिकारियों के...

WAR IMPACT : दुबई में फंसे छतीसगढ़ के युवक

WAR IMPACT : Youth from Chhattisgarh stranded in Dubai रायपुर।...