LAXMI VERMA RESIGNATION : लक्ष्मी वर्मा ने दिया इस्तीफा

Date:

LAXMI VERMA RESIGNATION : Laxmi Verma resigns

रायपुर। राज्यसभा की दौड़ में नाम तय होते ही लक्ष्मी वर्मा ने बड़ा कदम उठा लिया है। उन्होंने राज्य महिला आयोग की सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है और राज्य सरकार ने उसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार भी कर लिया है। यानी अब राज्यसभा चुनाव में उनकी उम्मीदवारी पर कोई तकनीकी अड़चन नहीं रहेगी।

हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सीट के लिए उनके नाम पर मुहर लगाई थी। पार्टी ने संगठन में लंबे अनुभव, सामाजिक समीकरण और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।

लक्ष्मी वर्मा का राजनीतिक सफर तीन दशक से ज्यादा लंबा है। 1990 से बीजेपी की प्राथमिक सदस्य रहीं। 1994 में रायपुर नगर निगम से पार्षद चुनी गईं। 2010 में जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। पार्टी में महिला मोर्चा, पंचायती राज प्रकोष्ठ, प्रदेश उपाध्यक्ष, मीडिया प्रवक्ता और संगठन प्रभारी जैसे कई अहम पद संभाले।

संवैधानिक और सामाजिक स्तर पर भी उनका मजबूत प्रोफाइल रहा है। एफएसएनएल में स्वतंत्र निदेशक, राज्य महिला आयोग की सदस्य, कुटुंब न्यायालय की परामर्शदाता, किसान और मजदूर संगठनों से जुड़ाव, और कुर्मी समाज में गहरी पकड़ इन सबने उन्हें मजबूत दावेदार बनाया।

अब सबकी नजर नामांकन प्रक्रिया और आगे की राजनीतिक रणनीति पर है। साफ है, बीजेपी ने राज्यसभा के लिए अनुभव और सामाजिक संतुलन दोनों साधने की कोशिश की है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related