CG News : अज्ञात वाहन ने ओला स्कूटी को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG News: Unknown vehicle hits Ola scooter, painful death

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों भरे परिवार में मातम पसार दिया। दर्री CSEB कॉलोनी के निवासी 28 वर्षीय युवक मुकेश कंवर की इस दुर्घटना में जान चली गई। मुकेश एक निजी पावर प्लांट में कार्यरत थे और उनके पिता जगदीश कंवर विद्युत विभाग (CSEB) में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

 

मिनी हाइडल पावर प्लांट के पास हुआ हादसा 

जानकारी के अनुसार, मुकेश अपनी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी से दर्री से कोरबा की ओर जा रहे थे। CSEB मिनी हाइडल पावर प्लांट के समीप किसी अज्ञात भारी वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मुकेश और उनकी स्कूटी सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे।

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

काफी देर बाद राहगीरों की नजर झाड़ियों में पड़ी स्कूटी और घायल युवक पर पड़ी, जिसके बाद उन्हें तत्काल NTPC अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों का कहना है कि सिर और शरीर पर आई गंभीर चोटें मृत्यु का मुख्य कारण बनीं।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही दर्री थाना प्रभारी आशीष सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए कटघोरा अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात वाहन का सुराग लगाया जा सके

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related