SINGHDEV MEETS RAHUL : Political stir in Chhattisgarh Congress to change president again
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बदलने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में कुछ दिनों से नए अध्यक्ष को लेकर चर्चा है, और इसी बीच पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की।
टीएस सिंहदेव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात कर तमिलनाडु-पुडुचेरी स्क्रीनिंग कमिटी की अध्यक्षता के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस मुलाकात के बाद प्रदेश में सियासी हलचल और तेज हो गई।
राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की जगह अब नया अध्यक्ष आ सकता है। नए अध्यक्ष के लिए सबसे चर्चित नाम टीएस सिंहदेव का है, जबकि पूर्व CM भूपेश बघेल की तरफ से उमेश पटेल का नाम सामने है।
इस सियासी हलचल की शुरुआत 26 दिसंबर 2025 को दिल्ली में कांग्रेस कमेटी की बैठक के बाद हुई थी। वरिष्ठ पत्रकार आदेश रावल ने जानकारी दी कि कांग्रेस नेतृत्व कई राज्यों में अध्यक्ष बदलने की तैयारी में है और छत्तीसगढ़ में भी बदलाव संभावित है।
बता दें कि उमेश पटेल हाल ही में दिल्ली गए थे और वे OBC वर्ग से आते हैं। उन्हें राहुल गांधी का करीबी माना जाता है।

