प्यार में नाकाम आशिक का कारनामा, काट दी लड़की की अंगुलियां, फिर…

Date:

रामपुर: यूपी के रामपुर में एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार के चलते अपने साथ नौकरी करने वाली लड़की की अंगुलियां काट दीं. पीड़िता को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है. बताया जा रहा है कि दोनों लोग सिविल लाइंस के एक अस्पताल में काम करते हैं. आरोपी धीरेंद्र एक लड़की से एकतरफा प्यार करने लगा था. उसने लड़की को शादी का प्रस्ताव रखा. लेकिन जब लड़की को पता चला कि धीरेंद्र पहले से ही शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं. तो लड़की ने उसके प्रपोजल को ठुकरा दिया. धीरेंद्र इस बात से नाराज हो गया और तभी से वह लड़की से बदला लेने की प्लानिंग बनाने लगा.रविवार को वह अपने कुछ साथियों के साथ लड़की के घर आ धमका और उसे किडनैप करने का प्रयास किया. लेकिन जब लड़की ने इसका विरोध किया तो गुस्से में आकर उसने धारदार हथियार से लड़की की दोनों अंगुलियां काट दीं. फिर साथियों के साथ मौके से फरार हो गया. लड़की के परिजनों ने तुरंत लड़की को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं, पीड़ित परिवार ने आरोपी धीरेंद्र और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज करवाई. रामपुर के एएसपी डॉक्टर संसार सिंह ने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है और जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी., घायल SI मेदा लाल से मिले पुलिस कमिश्नर उधर, पीड़िता ने बताया, ”मैं 25 नवंबर 2021 से अस्पताल में नौकरी कर रही हूं. आगापुर का रहने वाला धीरेंद्र तभी से मुझसे शादी करने के लिए पूछता रहता था. जब मुझे पता चला कि वह पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता तो मैंने उससे शादी करने से मना कर दिया. रविवार को शाम 7 बजे धीरेंद्र अपने कुछ दोस्तों के साथ मेरे घर आया. मैंने जैसे ही दरवाजा खोला तो उसने मेरे सिर पर किसी भारी चीज से हमला कर दिया. जिससे मेरे सिर से खून निकलने लगा. फिर मेरे हाथों की दोनों अंगुलियां काट दीं और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. मुझे बस न्याय चाहिए. आरोपी धीरेंद्र के खिलाफ पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करे.”

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related